परंतु पूंजीपति वर्ग की मीडिया और पूंजीपति वर्ग के दलाल धर्म के संबंध मे कार्ल मार्क्स द्वारा कही गई पूरी बात नहीं बताते हैं वे सिर्फ यही बताते हैं कि कार्ल मार्क्स ने “धर्म को अफीम का गोला कहा था” इसी आधार पर सभी मार्क्स को धर्म का दुश्मन बताते हैं, इतना ही नहीं, वे मार्क्स को धार्मिक लोगों का भी दुश्मन करार देते हैं, परंतु यह सच नहीं है, वास्तव में,मार्क्स को किसी धर्म से कोई नफरत नहीं होती। उनकी दुश्मनी सिर्फ शोषक वर्ग से थी। शोषण दमन उत्पीड़न के खिलाफ इंसानियत की हिफाजत के लिए लड़नेवाला किसी भी धर्म को मानता हो, मार्क्स उसे अपनी जान से प्यारा मानते हैं।
इतिहास गवाह है,रूसी क्रान्ति को विफल करने के लिये उस दौरान शोषक वर्ग ने जो धार्मिक दंगे भड़काए थे, उससे रूस में लगभग 2000 चर्च व मस्जिदें क्षतिग्रस्त हुई थीं क्रान्ति के बाद लेनिन ने उन सभी धर्मस्थलों की मरम्मत करवायी।
आज भी अमेरिकी साम्राज्यवाद वीगुर मुसलमानों के नाम पर फर्जी वीडियो बनाकर चीन की कम्यूनिस्ट सरकार को बदनाम कर रहा है। सिर्फ इसलिए कि मुसलमान लोग मार्क्सवाद से घृणा करें।
मार्क्स को धार्मिक लोगों का दुश्मन बता कर शोषक वर्ग के लोग जनता को मार्क्स से दूर करना चाहते हैं ताकि उनके द्वारा किए जा रहे शोषण दमन उत्पीड़न अन्याय अत्याचार के खिलाफ आम जनता मार्क्स के नेतृत्व में क्रांति न कर बैठे अर्थात शोषक वर्ग की इस व्यवस्था को पलट न दे।
पूंजीपति वर्ग के लोग अपनी व्यवस्था को बचाए रखने के लिए दिन-रात जनता से झूठ बोल कर जनता को जनता से लड़ाते हैं. गंदी फिल्में दिखाते हैं, नशाखोरी जुआखोरी को बढ़ावा देते हैं, अंधविश्वास को बढ़ावा देते हैं, धर्म की आड़ लेकर जनता के खिलाफ सारे कुकर्म करते हैं। रोटी के सवालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए मंदिर मस्जिद के नाम पर दंगा फसाद, मॉब लिंचिंग, आगजनी, लूटपाट बलात्कार आदि को बढ़ावा देकर यही लोग धर्म को अफीम का गोला बना देते हैं। कार्ल मार्क्स तो धर्म के नाम पर किए जा रहे इनके कुकर्मों को सिर्फ एक नाम दे देते हैं- अफीम का गोला
- Perfect Pair Blackjack
- Cricket Batting Tips 7
- Teen Patti Octro- 3 Patti Game
- Cricket Bating Tips
- Your Chance To Win Big Is Here: Play At Spreadex Casino
- सट्टा किंग यूपी सट्टा किंग यूपी
- दिसावर सट्टा लाइव
- सट्टा मट्टा कल्याण
- टाइम बाजार सट्टा
- सट्टा किंग ऑनलाइन दिसावर
- Sixer King In Ipl 2023
- Highest Fan Following Ipl Team 2023
- Mig Cricket Club
- Ipl Match Highlights 2023
- Top 10 Biggest Cricket Stadium In The World