vpi logoVoters Party International

नेतृत्व

वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल सामूहिक नेतृत्व पर काम करने वाली पार्टी है। एकल नेतृत्व पर काम करने वाली पार्टियों का मुकाबला करने के लिए इस पार्टी ने द्वैताद्वैत की विशेष रणनीति तैयार किया है। स्वाभिमान और सत्ता और विपक्ष की राजनीति के नाम पर यह पार्टी भी बहुमत के आर्थिक शोषण, आर्थिक गुलामी और बहुमत पर अल्पमत के शासन का का हथियार न बन सके। इसलिए इस पार्टी में सभी विचारधाराओं और सभी समुदायों के नेतृत्व को निर्णय प्रक्रिया में समुचित स्थान दिया गया है। इसीलिए अन्य पार्टियों द्वारा मात्र अरबपतियों से पैसा खींचने के लिए इस पार्टी का विरोध करने का रस्म निभाना संभव नहीं हो पाएगा। इस पार्टी का सांगठनिक ढांचा इसीलिए अन्य पार्टियों से बिल्कुल अलग है। कुछ इतना अलग है, जितना वायुयान अलग होता है, बैलगाड़ी से....।